Top News

राष्ट्रीय स्नातक महासंघ गौतम बुध नगर ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर:- आज ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल सिग्मा एक में राष्ट्रीय स्नातक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष  संतोष कुमार के नेतृत्व में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी का  भव्य स्वागत किया गया ।
इस मौके पर   जिला पंचायत सदस्य  देवा भाटी उपस्थित रहे ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधान महेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में बादलपुर से सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल पर पूरे दल बल के साथ पहुंचे।
 इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रधान महेंद्र सिंह नागर ने कहा भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कहीं भी किसी  भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं करती है,पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे पर कार्य कर रही है।इसी कारण पूरे प्रदेश में भाजपा के इतनी भरी संख्या में जिला पंचायत अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। पूरे प्रदेश में जनता ने यह दिखा दिया है कि भारी जनादेश भाजपा के साथ है। साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष से क्षेत्र के युवाओं के रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में और बहतर कार्य करनी की अपील की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अमित चौधरी  ने कहा कि मैं पार्टी और जनता के विश्वास को कायम रखते हुए क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाऊंगा तथा पार्टी के दिए हुए नारे सबके साथ सबका विकास पर पूरी निष्ठा और निष्पक्ष से कार्य करूगा।
आयोजनकर्ता  संतोष सिंह  ने कहा राष्ट्रीय स्नातक महासंघ पूर्ण रूप से भाजपा के लिए समर्पित महासंघ है। संघ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ कार्यरत है जिससे युवा अपना रोजगार करके लोगो को रोजगार दे सके।
 इस मौके पर राजेश गुप्ता ,नूतन भाटी, नरेंद्र भडाणा ,राजकुमार भाटी  मंडल महामंत्री प्रवीण नागर, बूथ अध्यक्ष आनंद भगत , मंडल मंत्री राजीव चपराणा,  अरुण शर्मा ,अरुण नागर ,राजेश नागर, आकाश यादव, स्नातक महासंघ के  अतर सिंह भाटी ,पूर्व महासंघ के प्रभारी सुरेंद्र भाटी, अध्यक्ष जगदीश भारतीय, महासंघ के महामंत्री एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ केसर सिंह भाटी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने