Top News

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने दादरी कोतवाली के प्रभारी का किया स्वागत

उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर          
गौतम बुद्ध नगर:- आज दिनांक 5 जुलाई 2021 दिन सोमवार को  भारतीय किसान यूनियन अंबावता  ने दादरी कोतवाली प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी जी का गुलदस्ता डायरी पेन फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया जिसमें बीके यू अंबावता के दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपबास ने प्रदीप त्रिपाठी जी को कुछ समस्या जैसे जीटी रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली ईटों की मंडी लग रही है  जिससे कोई भी हादसा हो सकता है  और किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा भी की जिसमें प्रदीप त्रिपाठी निरीक्षक ने तुरंत दादरी कस्बा इंचार्ज को फोन कर तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया की यह गलत है और इनको तुरंत हटाया जाएगा और चालान कर इनके साथ कार्रवाई की जाएगी जिसमें भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने त्रिपाठी जी का धन्यवाद किया और आशा करते हैं कि आने वाले दादरी और आसपास क्षेत्रों में समस्याओं का समाधान किया जाए बधाई देने वालों में अशोक भाटी युवा प्रदेश सचिव सुरेश प्रधान तहसील संयोजक धूम सिंह भगत  तहसील संरक्षक किसान नेता राजकुमार रूपबास मनोज भाटी देशपाल एसआई आदि किसान मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने