*कृषि राज्यमंत्री व ब्लाक प्रमुख का किया स्वागत*
*दिबियापुर,औरैया।* दिबियापुर विधानसभा क्ष्रेत्र के ग्राम सेऊपुर में ग्राम वासियों ने उ० प्र० सरकार के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत व अछल्दा ब्लाक के निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख शरद राणा का ग्रामवासियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर व 21 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय पर विस्तार से चर्चा कर लोगों को लाभ लेने की अपील की । कहा कि अगर कोई अधिकारी न सुने तो उन्हें सूचित करें। वही बाद में उंन्होने लोगो की समस्याएं सुनी व उनका निस्तारण किया एवं कुछ शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देकर जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know