Top News

विवेकानन्द सहार में हुआ बृहद पौधारोपण,फिर हुआ कुछ खास

विवेकानन्द सहार में हुआ बृहद पौधारोपण,फिर हुआ कुछ खास
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता :सहार स्थित स्वामी विवेकानन्द इण्टर कॉलेज ने अपनी पहचान पर्यावरण क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई हुई है और इसी पहचान को बरकरार रखने के लिए भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा की पहल निरंतर जारी है ।  विद्यालय के प्रबंधक अक्षय पाण्डेय का विद्यालय के प्रति समर्पण किसी से छुपा नहीं है । अभी हाल ही में उन्होंने कोरोना से मृत लोगों के आश्रित बच्चों को इण्टर तक की निशुल्क शिक्षा देने का वादा किया है । विद्यालय परिवार सदैव खेल, सामाजिक, शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में अग्रणी रहा है ।कोरोना काल में भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा की गांव - गांव जाकर लोगों को विज्ञान के प्रयोग से परिचित कराने, उनके पीछे की विज्ञान को समझाने के साथ-साथ शिक्षा के महत्व को बताने के उद्देश्य से चलाई गई "स्ट्रीट क्लास" खूब चर्चित रही है । समर्पित शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बदौलत शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी इस विद्यालय में शासन के निर्देशानुसार दो सौ पौधों का रोपण किया गया । इस अवसर पर प्रबंधक अक्षय पाण्डेय, प्रधानाचार्य किशोर कुमार समेत क्षेत्र के प्रधान किशन कुमार, प्रवक्ता हरेंद्र यादव, दीप नारायण, विपुल कुमार, सरफराज अहमद, राजेश अवस्थी, श्रीमती निर्मला झा, श्रीमती ममता शुक्ला, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी, उमेश कुमार पाण्डेय, त्रिविक्रम पाण्डेय, अतुल दीक्षित, अभिषेक, नरेश भदौरिया समेत व्यावसायिक शिक्षक महेंद्र सिंह यादव एवं विमल कुमार शर्मा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान किया ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने