*बेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुआ धूमधाम से वृक्षारोपण*
■ *युवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गैली रवि पाल,ग्राम पंचायत हरदू के ग्राम प्रधान इन्द्रबहादुर यादव ने दो-दो हजार पेड़ लगवाए,विद्युत उपकेंद्र बेला में उपखंड अधिकारी वैशाली व अवर अभियंता एन के गौतम ने रोपे पौधे और पर्यावरण की रक्षा के लिए उपभोक्ताओं से वृक्षारोपण की अपील की*
घनश्याम सिंह
औरैया
वृक्षारोपण महा अभियान के तहत बेला क्षेत्र में विभिन्न सरकारी व ग्राम पंचायत के स्थानों पर धूमधाम से वृक्षारोपण किया गया।।
इस क्रम में गैली प्रधान प्रतिनिधि रवि पाल द्वारा वृक्षारोपण कराया गया, ग्राम पंचायत की जगह व धार्मिक स्थल पर पेड़ लगवाए गए,इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रफुल्ल कुमार वर्मा, राजीव पाल चंद्रभान पाल योगेंद्र यादव, गोलू यादव, रामकरण यादव, डॉ राकेश चंद्र पाल द्वारा 120 पीपल130, बरगद 500, अनार 200, आंवला,अमरूद आदि 2000 पेड़ लगवाये,इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि पाल ने कहा कि वृक्षारोपण से जनमानस को नया जीवन मिलेगा, पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करना समय से पानी और रखवाली करना पेड़ पौधे लगवाने से अच्छी वायु तथा ऑक्सीजन आज की कमी नहीं रहती है, इस भयंकर महामारी में पेड़ पौधों का बहुत बड़ा योगदान है इससे निकलने वाली ऊर्जा से मनुष्य का जीवन खुशहाल होता है इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि मैंने अपने जीवन का एक लक्ष्य बनाया है कि 5 साल के अंदर ग्राम पंचायत में जो भी कमियां होंगे उनको पूरा किया जाएगा और गरीबों की सहायता की जाएगी सरकार के दिशा निर्देश के तहत कार्य करवाया जाएगा हम गरीबों के वरीयता से कार्य करेंगे,समाज में एक अच्छी पहचान बनाने के लिए अपने कार्य में खरा उतरूंगा,
वृक्षारोपण के महा अभियान के क्रम में ग्राम हरदू के युवा प्रधान एवं सक्रिय समाजसेवी इंद्र बहादुर यादव ने अपने साथियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हजारों पेड़ लगवाए और यह संकल्प लिया कि वे प्रत्येक वर्ष क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कराया करेंगे तथा उनकी देखभाल के लिए विशेष ध्यान देंगे, इस मौके पर इंद्र बहादुर ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका ह्रदय से पालन करेंगे,उन्होंने ग्रामीणों से अधिकाधिक वृक्षारोपण की अपील की,
इसी तरह आओ रोपे अच्छे पौधे अभियान' के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र बेला में भी धूमधाम से पौधे रोपे गए, उपखंड रूपपुर सहार के अंतर्गत बेला में उपखंड अधिकारी वैशाली एवं अवर अभियंता नरेंद्र कुमार की मौजूदगी में समस्त स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया, इस मौके पर उपखंड अधिकारी वैशाली एवं अवर अभियंता नरेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि वृक्ष हमारे रक्षक हैं इसलिए अधिक से अधिक फलदार व छायादार वृक्ष लगाने चाहिए इससे हमें आर्थिक लाभ तो होता ही है साथ में सबसे बड़ा लाभ ऑक्सीजन का होता है उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन दायिनी ऑक्सीजन के एकमात्र स्रोत हैं, ऑक्सीजन हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है,इसलिये वृक्षारोपण और उनका संरक्षण बहुत आवश्यक है, इस मौके पर उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं का ध्यान आकृष्ट कराया कि वे विद्युत का सदुपयोग करें और समय से विद्युत बिलों की अदायगी करें इस मौके पर समस्त विद्युत गृह स्टाफ व क्षेत्रीय लाइनमैन उपस्थित थे।।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know