उत्तप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया। डिपो की अधिकांश बसें जर्जर हालत में हैं। आए दिन विभिन्न रुटों पर बसों के खराब होने से यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। आगरा रुट पर फिरोजाबाद के पास खराब हुई बस की सवारियों को न बैठाने की शिकायत पर एआरएम ने बस के चालक व परिचालक के खिलाफ रुटऑफ की कार्रवाई की है। वहीं, लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे तीन संविदा चालक की सेवाएं समाप्त की और दो स्थायी चालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की।
औरैया से आगरा रुट पर संचालित होने वाली एक बस के परिचालक विकास पांडेय ने केंद्र प्रभारी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि 29 जून 2021 को आगरा से लौटते समय फिरोजाबाद से पहले उसायनी के पास बस में आई खराबी के चलते बंद हो गई थी। प्रयासों के बाद भी ठीक न होने पर यात्रियों को परेशानी हुई। इसी दौरान औरैया डिपो की बस संख्या यूपी 79टी/4291 जो आगरा से औरैया आ रही थी। जिसे रोकने का इशारा किया। चालक ने बस रोकी। जब खराब खड़ी बस की सवारियों को लेकर जाने के लिए कहा तो चालक व परिचालक बिना सवारियां लिए आगे बढ़ गए। जिस पर खराब खड़ी बस की सवारियों ने उसके साथ अभद्रता की और पैसे वापस करने का दबाव बनाया।
एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि परिचालक की शिकायत पर मामले की जांच कराई। जिसमें सत्यता पाए जाने पर लापरवाही बरतने वाले चालक व परिचालक के खिलाफ रुटऑफ की कार्रवाई की गई है। निर्देशित किया गया है कि अग्रिम आदेशों तक उन्हें बस के संचालन से दूर रखा जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे दो नियमित परिचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और तीन संविदा चालकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know