*कंचौसी में सौ से अधिक लोगों का किया गया टीकाकरण*
जल्द बाजी को लेकर मची रही अफरा तफरी ।
कंचौसी।
कंचौसी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोरोना रोधी वैक्शीनेशन के लिए लोगों की भीड़ पूरे दिन लगी रही।धीरे-धीरे लोगों की वैक्शीनेशन के प्रति बढती जागरूकता से कोरोना को हराने के लिए अब लोग घरों से निकल पड़े है।यहाँ एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया।
स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आर कुमार ने बताया कि पहले लोगों को कोरोना वैक्शीन लगवाने के लिए लोगों को बुलाना पड़ता था।और लोग अफवाहों की वजह से लड़ने को अमादा हो जाते थे। लेकिन अब लोग कोरोना वैक्शीन लगवाने को उत्सुकता से आ रहे है । सुबह से ही केन्द्र पर वैक्शीनेशन को लोगों की भीङ लग जाती है।जल्दबाजी के चक्कर में लोग लड़ने पर अमादा हो जाते है।आज केन्द्र पर सौ लोगों से अधिक को वैक्शीन लगवाई गई।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know