बिधूना तहसील पर प्रदर्शन करने जा रहे थे सपाई।
औरैया में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता बिधूना तहसील पर धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे। दिबियापुर थाना पुलिस ने सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष गौरव यादव को गिरफ्तार किया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट है।
औरैया, उत्तरप्रदेश न्यूज़21संवाददाता । औरैया की दिबियापुर थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह सपा लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया तो समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया। वह समर्थकों के साथ ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत चुनाव में धांधली को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वन पर प्रदर्शन के लिए बिधूना तहसील जा रहे थे। पुलिस ने बैसुंधरा गांव से जिलाध्यक्ष गौरव यादव को पकड़ने के बाद थाने में बिठा लिया है। गिरफ्तारी से नाराज सपाइयों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि धरना प्रदर्शन के बारे में जिला प्रशासन को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। वह लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन उनकी आवाज दबाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष को नहीं छोड़ा गया तो वह व्यापक आंदोलन करेंगे। वहीं अजीतमल, बिधूना और औरैया में सपाइयों ने पैदल मार्च निकालते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। उधर, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रमुख चौराहा व सार्वजनिक स्थानों पर सपा नेताओं पर नजर रखी जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know