बकाया वसूली की प्रगति धीमी देख एमडी ने अधिकारियों
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता
औरैया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने रविवार की देर शाम अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली आपूर्ति व बकाया वसूली की स्थिति दुरुस्त न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने वसूली में तेजी लाने के साथ बड़े बकाएदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने उपकेंद्र का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
एमडी अमित किशोर ने रविवार शाम औरैया स्थित बिजली विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। हालांकि शाम आठ बजे तक उनके यहां न पहुंचने के बाद कार्यालय में पूरी तैयारियों के साथ इंतजार कर रहे अधिकारी घर चले गए थे। अचानक रात लगभग साढ़े आठ बजे एमडी के पहुंचने की सूचना मिली, अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
आननफानन सभी अधिकारी अपनी फाइलें लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार, एक्सईएन संतोष कुमार, एक्सईएन मीटर एसएल अग्निहोत्री, एक्सईएन दिबियापुर नरेंद्र प्रकाश के अलावा एसडीओ व जेई के साथ बैठक कर जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था व राजस्व वसूली की जानकारी ली।
एमडी ने अधिकारियों से बिजली बिलों की वसूली कम होने पर नाराजगी जताते हुए बकाएदारों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने बिजली केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सफाई व्यवस्था परखी। लगभग 20 मिनट निरीक्षण के बाद एमडी का काफिला आगरा की ओर रवाना हो गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know