Top News

यूपी के 21 हजार शिक्षकों को चार साल से नहीं मिल पा रही पूरी सैलरी, जानिए पूरा मामला

यूपी के 21 हजार शिक्षकों को चार साल से नहीं मिल पा रही पूरी सैलरी, जानिए पूरा मामला

उत्तरप्रदेश न्यूज़21विशेष,लखनऊPublished By: कीर्ति शर्मा
Tue, 6 Jul 2021 8:33 PM
bribe money burnt

यूपी के 21 हजार 200 आधुनिक मदरसा शिक्षकों को पिछले चार वर्षों से पूरा वेतन नहीं मिल पा रहा है। आल इण्डिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया के राष्ट्रीय महामंत्री वहीदुल्लाह खान के अनुसार वर्ष 2017-18, 2018-19, 2019-20 और 2020-21 का केन्द्रांश न मिलने की वजह से आधा अधूरा वेतन ही मिल पा रहा है।

आर.पी.सिंह, रजिस्ट्रार, उ.प्र.मदरसा शिक्षा परिषद का कहना है कि पिछले साल 2016-17 का  केन्द्रांश का 189 करोड़ और मार्च 2021 तक का  राज्यांश का करीब 90 करोड़ मिला था, उससे इन शिक्षकों के बकाया वेतन भत्तों आदि के बकाये का जितना सम्भव हो सका भुगतान किया गया। मगर अब पिछला बकाया पड़ा हुआ है। चूंकि बजट प्रावधान कम कर दिए गए हैं, इसलिए दिक्कत तो है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने