Top News

पाइप लाइन का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण*

*पाइप लाइन का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण*

*दिबियापुर, औरैया।* बीते दिनों से नगर के मोहाल रामकृष्ण नगर से लेकर गपकापुर तक पाइप लाइन की सफाई व चेंबर निर्माण के लिए नगर पंचायत दिबियापुर के द्वारा गड्ढे खोदकर मरम्मत करने का कार्य चल रहा है । जिसका निरीक्षण मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर अरविंद  पोरवाल ने मूहल्ले में चल रहे कार्यो का निरीक्षण कर ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए ,वही गड्ढे खोदने पर जगह जगह सड़को पर पानी व लोगो को निकलने की परेशानियों को देखते हुए ठेकेदार को जल्द चेम्बर बनाकर गड्डो को भरकर उसे बंद करने के निर्देश दिए । मालूम हो कि बीते दो दिन पूर्व खुले गड्ढे में साङो के आपस मे लड़ने से एक साङ  गड्ढे में जा गिरा था और वह निकल नही पा रहा था सूचना पर तककाल नगर पंचायत के सफाईकर्मियों ने आकर उसे कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला था ,वही सफाईकर्मियों की मेहनत से साड की जान बची थी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم