Top News

पुलिस ने आठ किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार किए

पुलिस ने आठ किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार किए

बरामद गांजा की कीमत दो लाख बताई गई है

फफूंद । थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद गांजा की कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित तस्करों को जेल भेज दिया है।

शनिवार की देर रात एसएसआई राम चन्द्र गौतम व पाता चौकी इंचार्ज पंकज तोमर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान रात करीब ग्यारह बजे फफूंद औरैया मार्ग पर स्थित सेंगर नदी पुल के निकट मुखबिर की सूचना पर सामने से आ रही दो बाइकों पर सवार दो लोगों को रोका । पुलिस की पूछतांछ में बाइक सवार युवकों ने अपना नाम दिनेश सिंह नायक पुत्र नाहनू सिंह निवासी हुकुमपुर डेरा थाना अजीतमल जनपद औरैया व अर्जुन सिंह पुत्र मरदान सिंह निवासी ततारपुर थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई।

पुलिस की तलाशी के दौरान दिनेश सिंह नायक के कब्जे से साढ़े तीन किलो और अर्जुन सिंह के पास से साढ़े चार किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने अलग-अलग दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं बरामद की गई बाइक को भी सीज कर दिया गया है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि गिरफ्तार किए गये आरोपितों ने बताया कि उड़ीसा से लॉक डाउन में गांजा लेकर आये थे। जो बेचने के लिए जा रहे थे। उक्त लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم