उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। सभी शासन के विभागों में इधर से उधर हुए हैं। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा उदयभानु त्रिपाठी को विशेष सचिव नगर विकास के पद पर तैनाती दी गई है। निदेशक कृषि विपणन मनोज कुमार द्वितीय को विशेष सचिव एवं निदेशक पर्यटन बनाया गया है। विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा आनंद कुमार अब विशेष सचिव संस्कृति होंगे।उधर, शासन ने बुधवार को कानपुर देहात, बदायूं, फर्रुखाबाद में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की तैनाती की है। बदायूं के सीएमओ डॉ यशपाल सिंह को हटाकर वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अमरोहा के पद पर भेजा गया। इसके अलावा कानपुर देहात के जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भी बदल दिया गया है।
शासन से जारी तबादला सूची के अनुसार एसीएमओ कानपुर नगर के पद पर रहे डॉ. अरुण कुमार सिंह को कानपुर देहात का सीएमओ बनाया गया है। एसीएमओ कानपुर देहात के पद पर डॉ. शुभ्रा सिंह को भेजा गया है।
डॉ. शुभ्रा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय कानपुर देहात के पद पर कार्यरत थी। डॉ. विक्रम सिंह को सीएमओ बदायूं और डॉ. सतीश चंद्रा को सीएमओ फर्रुखाबाद बनाया गया है। सीएमओ फर्रुखाबाद के पद पर तैनात रही डॉ. वंदना सिंह को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय कानपुर देहात के पद पर भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know