Top News

रसूलाबाद कानपुर देहात लाइन हाजिर हुए चौकी इंचार्ज को अनूठे ढंग से विदाई दी गयी।

रसूलाबाद कानपुर देहात लाइन हाजिर हुए चौकी इंचार्ज को अनूठे ढंग से विदाई दी गयी।भावविभोर चौकी इंचार्ज अनिलेश यादव ने सभी को दिया धन्यवाद शुक्रवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां रसूलाबाद थाना क्षेत्र के असालतगंज चौकी प्रभारी को नए अंदाज में विदाई दी गई. चौकी प्रभारी की विदाई के मौके पर पुलिसवालों और आस-पास के ग्रामीणों ने बेहद ही धूमधाम तरीके से चौकी प्रभारी को विदा किया गया, इस दौरान ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी को फूल माला शाल पहना कर विदा किया गया. दरअसल, एक मामले को लेकर चौकी प्रभारी अनिलेश यादव को पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने लाइन हाजिर कर दिया था. लाइन हाजिर के बाद चौकी प्रभारी का विदाई का समय आया तो उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए असालतगंज कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भव्य विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया.समारोह में कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी तादाद में ग्रामीण जन एकत्रित हुए। जहां सभी ने हार फूल से स्वागत कर चौकी प्रभारी असालतगंज अनिलेश यादव को अनोखे अंदाज में जगह-जगह पर उनका सम्मान किया गया. विदाई देते हुए कस्बावासियो ने उन्हें हमें मत भूल जाना की बात कही. वहीं कस्बावासियों का असीम प्रेम देखकर पूर्व असालतगंज चौकी प्रभारी अनीलेश ने कहा कि ये सभी विभागीय प्रक्रिया है। इससे हर एक विभागीय प्रकिया से हर एक अधिकारी को गुजरना है। लेकिन इस जन अपार के साथ हुए मेरे विदाई समारोह के पल को में कभी नहीं भूल सकता हूं.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने