Top News

सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते शताब्दी नगर पनकी क्षेत्र में गंदगी का अंबार मंडला आयुक्त जिला अधिकारी से मांग ।

सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते शताब्दी नगर पनकी क्षेत्र में गंदगी का अंबार मंडला आयुक्त जिला अधिकारी से मांग ।                             कानपुर नगर के तहत पनकी क्षेत्र के शताब्दी नगर भाग एक में सफाई कर्मियों की लापरवाही के कारण यहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।नालियां तो ऐसे कूड़े से पटी  हुई हैं। जिससे कि मच्छरों का प्रकोप गंदगी को देखते हुए इतना अधिक है ।कि यहां पर अगर देखा जाए तो कोई भी व्यक्ति बाहर बैठ नहीं सकता है। महानगर पालिका कानपुर के सफाई कर्मी लापरवाही साफ देखने में नजर आ रही है। यहां के लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से इन नालियों की सफाई नहीं हुई है। ना ही कोई सफाई कर्मी आया है। जबकि कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए शासन द्वारा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए शासनादेश जारी किए गए। लेकिन मुझे नहीं लगता है। की इन सफाई कर्मियों पर शासन के शासनादेश का कोई भी असर हुआ है।यहां के लोगों ने कानपुर के मंडला आयुक्त डॉ राजशेखर जिला अधिकारी आलोक तिवारी तथा महापौर प्रमिला पांडे महानगर उपायुक्त से मांग की है कि सफाई  कर्मियों को सख्त निर्देश दे की शताब्दी नगर के भाग 1 मैं साफ सफाई करा कर हम लोगों को  बीमारी से बचाएं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने