Top News

बिहार व उत्तर प्रदेश के लोगो के लिये शुरू हुई ये ट्रेनें,जाने कोन कोन है ट्रेनें

उत्तर प्रदेश न्यूज21

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश व बिहार के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए तीन नई ट्रेनों की शुरुआत की है. इन ट्रेनों के शुरू होने से उत्‍तर प्रदेश के सात शहरों के लोगों को फायदा पहुंचेगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया क‍ि भारतीय रेल पूर्णत: आरक्ष‍ित ग्रीष्‍मकालीन व‍िशेष ट्रेनें शुरू कर रहा है.रेल मंत्री ने बताया क‍ि गोरखपुर-पनवेल, दिल्ली-गोरखपुर, तथा छपरा-पनवेल के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जा रही हैं. रेलवे द्वारा शुरू की जा रही यह ट्रेनें उत्तर प्रदेश के झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, सीतापुर, बलिया जैसे शहरों से होकर गुजरेंगी.

--------------

*उत्तर प्रदेश व बिहार के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए गोरखपुर-पनवेल, दिल्ली-गोरखपुर, तथा छपरा-पनवेल के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवा शुरु की जा रही हैं।*


*यह ट्रेनें उत्तर प्रदेश के झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, सीतापुर, बलिया जैसे शहरों से होकर गुजरेंगी।*

भारतीय रेलवे ने कोरोना काल कई ट्रेनों को आए दिन कैंसिल कर रहा है तो वहीं कई रूट्स पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या वृद्धि की जा रही है.

इन ट्रेनों का किया गया टाइम चेंज

ट्रेन नंबर 02903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर स्‍पेशल ट्रेन 10 जून से प्रतिदिन मुंबई सेंट्रल से शाम 6.45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11.35 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 12 जून से प्रतिदिन अमृतसर से शाम 7 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11.45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी.

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

1. 29.06.2021 की ट्रेन नंबर 04677 हापा - श्री वैष्णो देवी कटरा स्पेशल

2. 28.06.2021 की ट्रेन नंबर 04678 श्री वैष्णो देवी कटरा - हापा स्पेशल

3. 30.06.2021 की ट्रेन नंबर 04679 जामनगर - श्री वैष्णो देवी कटरा स्पेशल

4. 27.06.2021 की ट्रेन नंबर 04680 श्री वैष्णो देवी कटरा - जामनगर स्पेशल

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने