*मामा की शादी में आई बच्ची का बाइक से पैर टूटा*
*बिधूना, औरैया।* अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा सती में अपने ननिहाल में मामा की शादी समारोह में शामिल होने आई लगभग 6 वर्षीय सेटी कुमारी पुत्री चंद्रशेखर राजपूत निवासी मोहद्दीपुर अटसू थाना अजीतमल जिला औरैया गुरुवार को गांव से लगभग 200 मीटर की दूरी पर नहर पटरी के किनारे खेल रही थी। तभी सेंट्रल बैंक शाखा के प्रबंधक की वाइक से टकराकर बच्ची का एक पैर टूट गया। जिससे वह घायल हो गई। आनन- फानन घायल बच्ची को उपचार के लिए अछल्दा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। इस संबंध में अछल्दा थाना प्रभारी तारीफ खाँन ने बताया है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know