*पर्यावरण दिवस से स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा प्रकृति मित्र अभियान*
*औरैया।* मिशन शिक्षण संवाद का प्रकृति मित्र अभियान विश्व पर्यावरण दिवस से शुरु होकर 15 अगस्त तक चलाया जायेगा। इस अभियान के अन्तर्गत कोरोना काल में आॅक्सीजन के अभाव में प्राणों को गंवाने वाले लोगों की स्मृति में एक पौधा लगाकर उनको श्रद्धांजलि के रूप में समाज को प्रकृति से मित्रता का संदेश दिया जायेगा।
मिशन शिक्षण संवाद द्वारा टीचर्स क्लब उत्तर प्रदेश व रेड टेप मूवमेंट के सहयोग से प्रकृति मित्र अभियान की शुरुआत की जायेगी। प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा एवं छात्र विशाल यादव तथा आॅक्सीजन के अभाव में अपनी जान गंवाने वाले अनेक लोगों की याद में एक पौधा लगाया जायेगा।
मिशन शिक्षण संवाद के जनपद संयोजक ज्ञान प्रकाश व नवीन पोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीपल, बरगद, नीम, बेल, सहजन, आंवला आदि पौधों का रोपण किया जायेगा जो
आॅक्सीजन व औषधि के रूप में अत्यधिक उपयोगी हैं। इस अभियान के क्रम में 5 जून से 15 जून तक पौधे लगाने की जगह निश्चित करते हुए गड्ढे खोदना, ट्री गार्ड की व्यवस्था करना, 15 से 30 जून तक खोदे गये गड्ढों में पौधरोपण करना, 1 जुलाई से 10 अगस्त तक पौधों की नियमित देखभाल, खाद, पानी, और पोषक तत्व देने और 11 से 15 अगस्त तक पौधों को रक्षा सूत्र के रूप में लाल धागा या फीता बांधकर सुरक्षा का संकल्प लेने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know