Top News

अभद्र टिप्पणी को लेकर पुलिस से शिकायत*

अभद्र टिप्पणी को लेकर पुलिस को दिया शिकायती पत्र

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता बिधूना,औरैया।हिंदू देवी देवताओं पर इटावा के डिप्टी सीएमओ द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने विरोध में भाजपा समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
इटावा के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० श्रीनिवास द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भाजपा समेत विभिन्न संगठनों के नेताओं ने भारी नाराजगी व्यक्त करते हुए बुधवार को बिधूना कोतवाली में कोतवाल शशांक राजपूत को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। शिकायती पत्र देने वालों में भाजपा के बिधूना मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुनाल तिवारी , विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी की नेता प्रशंसा ऊषा आदि नेता प्रमुख रूप से शामिल थे। इस संबंध मे कोतवाल शशांक राजपूत ने कार्यवाही का भरोसा दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने