Top News

तीन सगे भाइयों की मंशा से चौथे भाई ने मकान दुकानों में डाले ताले पीड़ित ने बताया आज फिर दुबारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की मांग की है

*तीन सगे भाइयों की मंशा से चौथे भाई ने मकान दुकानों में डाले ताले,पीड़ित ने बताया आज फिर दुवारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की मागं की हैं।*


*न्याय के लिए चार दिन से घर के बाहर बैठे पीड़ित परिवार।*

*बिधूना औरैया:-* कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज पुर्वा पीताराम तीन सगे भाइयों की जमीन मकान दुकान हड़पने की मंशा से चौथे भाई ने मकान दुकानों मैं अपने ताले डाल कर अन्य भाइयों को संपत्ति से वंचित करने का प्रयास किया है जिस पर पीड़ित भाई द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से कर न्याय की गुहार लगाई गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरूगंज पुर्वा पीताराम निवासी रामअवतार पुत्र रघुवर दयाल गुप्ता ने उप जिलाधिकारी बिधूना राशिद अली को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि वह चार भाई है तीन भाई बाहर रहते हैं। इस जमीन जायदाद दुकान मकान में उसके चौथे भाई हरीशंकर कब्जा जमाए हुए हैं । शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब अन्य भाई लोग अपने मकान दुकान पर हिस्सा लेने आए तो हरी शंकर ने दुकानों व मकान में अपने ताले लगा दिए और मकान में घुसने नहीं दिया जिससे वह परेशान हैं। पीड़ित ने यह भी कहा है कि उसने उक्त जमीन जायदाद के बंटवारे के लिए सरकारी बंटवारा भी डाला है लेकिन अब तक उसकी भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। पीड़ित राम अवतार ने कहां है यदि उसे जल्द न्याय ना मिला तो वह परिवार समेत आत्महत्या को मजबूर होगा। इस सबंध में उपजिलाधिकारी राशिद अली ने कोतवाल बिधूना को जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया था लेकिन पीड़ित भाईयों को अभी तक कोई भी न्याय नहीं मिला हैं,और पीड़ित परिवार के साथ भूखे पीयासे सड़क के किनारे घर के बाहर बैठें हुए और न्याय की मांग कर रहें हैं।और पीड़ित का कहना है कि अगर हमारे परिवार के साथ किसी भी तरह की कोई भी घटना  घटित होती हैं तो उसक के जिम्मेदार विपक्षीगण होगें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने