उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
इटावा।जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया गया। चिकित्सालय पर पहुंची महिलाओं को आयरन की गोली के साथ चिकित्सीय एवं पोषण परामर्श भी दिए गए। गर्भवती महिलाओं का परीक्षण, वजन,अल्ट्रासाउंड इत्यादि किया गया। चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक जाटव की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास एवं विशिष्ट अतिथि डॉ एसएस भदौरिया ने सभी गर्भवती स्त्रियों को पोषण युक्त स्वल्पाहार वितरित किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास ने कहा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के द्वारा गर्भवती महिलाओं की अच्छे से देखरेख की जाती है। जिससे गर्भवती व उसका गर्भस्थ शिशु दोनों ही स्वस्थ रहें ,और प्रसव पूर्व जांच से उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान होने पर गर्भवती स्त्री को विशेष देखभाल द्वारा जोखिम पूर्ण स्थिति से बचाया जा सकता है। डॉ दास ने कहा हमारी प्राथमिकता है, शिशु और गर्भवती मां दोनों ही सुरक्षित व स्वस्थ रहें।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार ने बताया पीएमएसएमए दिवस पर परिवार नियोजन का एक काउंटर भी स्थापित किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाएं प्रसव पश्चात परिवार नियोजन पर परामर्श प्रदान किया गया और महिलाओं के साथ आई तीमारदार महिलाओं को परिवार नियोजन पर परामर्श तथा सेवाएं निशुल्क प्रदान की गई। काउंटर में अस्थाई व स्थाई परिवार नियोजन विधियों पर परामर्श भी प्रदान किया गया |
जनपदीय मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य सलाहकार सीपी सिंह ने बताया कि जिला महिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों पर भी दूसरे व तीसरे त्रैमास की सभी गर्भवती की जांच हुई। जिला महिला अस्पताल में लगभग 208 गर्भवती की रक्त, यूरिन, ब्लड प्रेशर, वजन इत्यादि की जांच हुई और हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली 16 गर्भवती महिलाओं की पहचान की गई।
उक्त कार्यक्रम में कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एशोसियशन प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान अहमद एंव मिनिट्रीरियल एसोसिएशन (स्वास्थ्य विभाग) महामंत्री कुश कुमार गुप्ता, फार्मासिस्ट सुनील कुमार, फार्मासिस्ट, वेद प्रकाश, फार्मासिस्ट, पुष्पदीप कुमार, फार्मासिस्ट, रोहित गौड़, लेखाकार, ऐजाज वारिस, क0आपरेटर, अजीत प्रताप सिंह, अभिषेक एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उक्त दिवस पर बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में अन्त में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा० अशोक कुमार ने सभी अधिकारियो/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
पीएमएसएमए पर गर्भवती को मिलती है यह सुविधा
• समस्त गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच जैसे हीमोग्लोबिन ,शुगर यूरिन जांच ,ब्लड ग्रुप, एचआईवी वजन ,ब्लड प्रेशर ,अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांच की जाती हैं।
• समस्त गर्भवती का द्वितीय व तृतीय त्रैमास में कम से कम एक बार स्त्री रोग विशेषज्ञ अथवा एलोपैथिक चिकित्सक की देखरेख में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है ।
• टिटनेस का टीका ,आयरन व कैल्शियम सहित अन्य आवश्यक दवाएं दी जाती हैं
• हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान, प्रबंधन एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित किया जाता है।
• पोषण, परिवार नियोजन तथा प्रसव स्थान के लिए काउंसलिंग भी की जाती है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know