Top News

*बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने में प्रेरणा साथी निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका*


■ *विकासखंड सहार में  एस.आर.जी. सुनील दत्त राजपूत के निर्देशन में प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राजपूत  के सहयोग से प्रेरणा  साथियों का चयन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हुई* 
घनश्याम सिंह
औरैया
 राज परियोजना महानिदेशक विजय किरण आनंद एवं जिलाधिकारी औरैया सुनील कुमार वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी  उपेंद्र प्रताप सिंह के संयुक्त निर्देशन में कोरोना महामारी के चलते विद्यालयीन शिक्षा से वंचित चल रहे सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के  छात्र छात्राओं को व्हाट्सएप एवं दूरदर्शन के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध करा  शिक्षा की मुख्यधारा में बनाए रखने के लिए शिक्षक निरंतर प्रयास कर रहे हैं। ई पाठशाला फेज 4 की गाइडलाइन के अनुपालन में  उच्च प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर विकासखंड सहार में  एस.आर.जी. सुनील दत्त राजपूत के निर्देशन में प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राजपूत  के सहयोग से प्रेरणा  साथियों का चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। वर्तमान में प्रेरणा साथी  सरिता बी.टी.सी. प्रशिक्षु डेन सिंह बच्चों को मोहल्ला टोली के रूप में व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित ई  शैक्षणिक सामग्री को बच्चों के साथ 40 मिनट से 1 घंटे तक प्रतिदिन साझा कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। सहायक अध्यापक अवनीश कुमार, देवांश श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार, पंकज कुमार कठेरिया, धर्मेशकुमार एवं दीक्षा सिंह  तथा शिक्षा मित्र नीलम देवी,अनीता राजपूत व बलराम सिंह प्रतिदिन कक्षा के अनुरूप 5-5 बच्चों से बातचीत कर उन्हें कोविड-19 की गाइडलाइन से परिचित कराते हुए दूरदर्शन पर प्रातः 9:00 बजे से अपराहन 1:00 बजे तक प्रसारित होने वाली  शैक्षणिक कार्यक्रमों को देखने के लिए एवं प्रेरणा साथी से संपर्क कर नियमित ज्ञान अर्जन हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

फ़ोटो

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم