Top News

थाना बिधूना पुलिस ने ₹ 25,000 के इनामिया अपराधी को मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथियों सहित चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार

बिधूना औरैया*                                                     
*थाना बिधूना पुलिस ने ₹ 25,000 के इनामिया अपराधी को मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथियों सहित चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर कब्जे से नाजायज असलहे,सेंध लगाने के उपकरण व मु0अ0सं0 313/21 धारा 457/380 IPC से सम्बन्धित ₹ 3000  बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त गणों के विरुद्ध आस-पास के जनपदों में दर्ज है कई आपराधिक मुकदमें।*
पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री मुकेश प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी बिधूना श्री शशांक सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना बिधूना पुलिस टीम व0उ0नि0 राजेश सिंह मय हमराही गण द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश रोडवेज बस स्टैण्ड बिधूना के पास पीडब्लूडी की खण्डहर इमारत की बाउण्ड्रीवाल के अन्दर छिपकर चोरी की योजना बना रहे है मुखबिर की सूचना पर व0उ0नि0 राजेश कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 अमर सिंह मय फोर्स के बस स्टैण्ड बिधूना के पास नहर विभाग की खण्डहर इमारत के पास पहुचें पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसे बचाते हुए पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेराबन्दी कर एक  ₹ 25,000 के इनामिया अमर सिंह  सहित 03 बदमाशों को मौके से पुलिस हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये अभियुक्तो के कब्जे से नाजायज असलहे,सेंध लगाने के उपकरण व मु0अ0सं0 313/21 धारा 457/380 IPC से सम्बन्धित ₹ 3000  बरामद हुए। थाना बिधूना में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم