170 लीटर अवैध शराब सहित 18 गिरफ्तार
4 आरोपियों से 97 क्वार्टर भी मिले
औरैया। प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुए शराब कांड के बाद पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारी माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 97 क्वार्टर देशी व 170 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज औरैया सदर क्षेत्र में एक साथ आठ लोगों अनमोल निवासी खानपुर, दिनेश कुमार निवासी जहुरूलिया, विष्णु निवासी खिड़की साहबराय, अनूप व योगेन्द्र निवासी दयालपुर एवं विवेकानन्द, बबलू व बउआ निवासी रौतियापुर को 125 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया गया।
बेला क्षेत्र में नाहर सिंह निवासी पुर्वा खाड़े को पांच लीटर व लालाराम निवासी रखवरिया को 17 क्वार्टर देशी शराब, फफूंद क्षेत्र में महेश बाबू निवासी भौनकपुर को 15 लीटर कच्ची शराब, अछल्दा क्षेत्र में गोविन्द निवासी बंशी को 20 क्वार्टर देशी शराब, ऐरवाकटरा क्षेत्र में सुखबीर सिंह निवासी सबलपुर को पांच लीटर कच्ची शराब, सहायल क्षेत्र में सर्वेश कुमार निवासी पुरन्दरपुर को 32 क्वार्टर देशी शराब, दिबियापुर क्षेत्र में सत्यम दोहरे निवासी जयकरन का पुर्वा को 28 क्वार्टर देशी शराब, बिधूना क्षेत्र में नरेन्द्र सिंह निवासी कालाबोझ को 10 लीटर कच्ची शराब, अयाना क्षेत्र में राजेश कुमार निवासी निवासी कोठी गिराये इटावा को पांच लीटर कच्ची शराब एवं अजीतमल क्षेत्र में योगेन्द्र बाबू निवासी एलचीनगर को पांच लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know