*सरकारी गेंहू खरीद केंद्र पर किसानों के गेंहू क्रय करने की अंतिम तारीख 15 जून को आगे बढाने की मांग पर शासन द्वारा बढ़ाकर 22 जून किए जाने के बाद किसान अपने गेंहू शीघ्र बेंचे।(उदय भान सिंह यादव)*
*इटावा* जनपद में कोराना कि गम्भीर स्थिति के कारण कर्फ्यू भी रहा था इस कारण किसान कोराना से बचाव के कारण अपना गेंहू क्रय केंद्र पर ले जाने में असमर्थ रहा था। अब किसान भी अपना गेंहू क्रय केंद्र पर बेचना चाहता था लेकिन क्रय केंद्र पर खरीद की अंतिम तारीख 15 जून होने और क्रय केंद्रों पर लम्बी लाइन के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा था टोकन कटने के बाद भी कई दिनों तक इंतजार करने के बाद गेंहू को तोला जा रहा है तब तक किसान खुले आसमान के नीचे अपने गेंहू की सुरक्षा करने को मजबूर है क्रय केंद्रों की हीला हवाली के कारण अभी जनपद के सैकड़ों किसान अपना गेंहू नहीं बेच सके है किसान अपना गेंहू क्रय केंद्र पर बेच सके इसके लिए अंतिम तिथि को बढ़ाए जाने की मांग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी से मांग की गई थी कम से कम 15 दिन का किसानों को अवसर मिलना चाईये। अतः अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून किया जाएं। जिससे किसान अपना गेंहू क्रय केंद्र पर बेच सके और उसे बाजार की अपेक्षा अधिक मूल्य मिल सके।शासन द्वारा किसान हित की मांग को मानते हुए गेंहू खरीद की तारीख को २२जून कर दिया गया है सभी किसान अपना गेंहू शीघ्र केंद्र पर ले जाए और समर्थन मूल्य पाए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know