Top News

एरवाकटरा थाना के पशुआ-हिरमी मार्ग पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को तमंचा सटा कर लूटा

उत्तर प्रदेश न्यूज21

औरैया। जनपद के एरवाकटरा थाना के पशुआ-हिरमी मार्ग पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को रोक लिया। इसके बाद तमंचा सटा कर उन्हें लूट का शिकार बना लिया। उनके फरार होने के बाद घबराए दंपती थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये है पूरा मामला: ग्राम भैदपुर के कछुपरा निवासी हरिनारायण की पुत्री रूपा शाक्य व उनके दामाद शुक्रवार सुबह अपने घर नगला पछाये ककराई जिला इटावा जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे पशुआ-हिरमी मार्ग के पास अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश आ गए। उन्होंने तमंचा दिखा बाइक रुकवा ली और सूरज सिंह के सीने में तमंचा सटा दिया।

बदमाशों ने महिला के कान के झाले, मंगलसूत्र और पेंडल छीन लिए। इसके अलावा तीन अंगूठी व मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद तीनों बाइक सवार बदमाश बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने यूपी 112 नंबर पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद थाने पहुंचकर उसने आपबीती बताई।

इनका ये है कहना: थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जैसा कि पीड़ित दंपती का कहना है बदमाशों ने असलहे के दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है। जल्द आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने