Top News

साइबर अपराधी इटावा पुलिस का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से करोड़ो रुपये की मांग

उत्तर प्रदेश न्यूज21

यूपी के इटावा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. साइबर अपराधी इटावा पुलिस का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से करोड़ो रुपये की मांग कर रहे है. इससे पुलिस की छवि को काफी नुकसान पहुंच रहा है. इस तरह की बहुत सी शिकायतें इन दिनों जिले में सामने आ रही हैं. साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं है. वह लोगों से पैसे ऐंठने के लिए पुलिस के नाम का ही इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं.अपराधी लोगों की फेसबुक अकाउंट हैक करके उनसे करोड़ों रुपये की मांग कर रहे हैं. साइबर अपराधी पुलिस को भी खुली चुनौती दे रहे हैं.

खबर के मुताबिक साइबर क्रिमिनल्स इटावा पुलिस का फर्जी अकाउंट बनाकर पहले तो लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं और फिर उन्हें डरा धमका कर उनसे पैसों की डिमांड (Demand Money) कर रहे है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस बार इन अपराधियों का शिकार खुद इटावा पुलिस के एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह हो गए.

SSP का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगे पैसे

एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया था. यह अकाउंट बिल्कुल उनके असली अकाउंट जैसा ही था. उनकी ही फोटो का इस्तेमाल इसमें किया गया है. इस फेक अकाउंट के जरिए एक साथ कई लोगों से पैसे मांगे गए हैं. शहर के एक बिजनेसमैन शरद त्रिवेदी से पहले से गूगल पे और पेटीएम चलाने की बात कंफर्म की गई. उसके बाद उनको कुछ रुपए देने के लिए मैसेज किए गए.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने