औरैया: यूपी के औरैया में पानी के मामूली से विवाद को लेकर एक शख्स ने अपने ही भाई की हत्या कर दी. आरोपी ने भाई के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया. आनन-फानन में परिजनों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उससे मौत हो गई. पुलिस को इस मामले में सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
सरकारी नल से पानी पीने पर हुआ था विवाद
वारदात बिधूना कोतवाली के रूपपुरकटरा गांव में हुई. तीसरे भाई अनुज ने जानकारी दी है कि उसके बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया.
तीसरे भाई ने पुलिस को दी जानकारी
इस घटना की जानकारी तीसरे भाई अनुज ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल रूप से घटनास्थल पर पहुंच गई और सनोज को हिरासत में लिया. साथ ही, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अब पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है.
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know