उत्तर प्रदेश न्यूज21
सिकंदरा। औरैया से लाही बेचकर लौटे किसान की जेब से लुटेरे ने 70 हजार रुपये निकाल लिए। किसान व राहगीरों ने पीछा करने की कोशिश की पर जेबकतरा बाइक सवार साथी संग औरैया की तरफ भाग गया। पुलिस टेंपो चालक से पूछताछ कर रही है।
ग्राम शाहजहांपुर निवासी किसान ज्ञान सिंह पाल गुरुवार को गांव के साथी जिलेदार के साथ औरैया गल्ला मंडी लाही बेचकर घर वापस लौट रहे थे। गल्लामंडी गेट के पास से वह टेंपो में सवार हुए और चालक ने शाहजहांपुर तक उतार देने की बात कही। टेंपो में पहले से एक युवक सवार था वह निहोरा गांव के पास टेंपो से उतरा और अचानक से जेब से 70 हजार रुपये निकालकर भागने लगा। किसान शोर मचाते हुए दौड़े तो इससे पहले कि उसे पकड़ पाते बाइक सवार लुटेरे का साथी आया और वह उसी के साथ औरैया की तरफ भाग निकला।इधर शोरगुल सुनकर ढाबा कर्मी व अन्य कई राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने टेंपो चालक से पूछताछ के साथ उसे हिरासत में ले लिया। सिकंदरा थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि जेबकतरी का मामला है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know