■ *राजनीतिक विद्वेष की भावना से पति को गलत तरीके से जिला बदर कराया गया:नीलम राजपूत*
घनश्याम सिंह
औरैया
समाज सेविका व पूर्व छात्रा प्रमिला सिंह ने याकूबपुर कस्बे के अति प्रतिष्ठित एक मात्र कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या व सहार प्रथम वार्ड 21 से जिला पंचायत सदस्य हेतु समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी नीलम राजपूत का स्वागत किया।।
इस अवसर पर समाज सेविका व विद्यालय की पूर्व छात्रा प्रमिला सिंह ने कन्या इंटर कॉलेज याकूबपुर की
प्रधानाचार्या नीलम राजपूत की सराहना करते हुए कहा कि स्वर्गीय आछे लाल वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख सहार एवं उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख जय देवी वर्मा द्वारा स्थापित कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नीलम राजपूत ने विद्यालय का सफल संचालन कर क्षेत्र की बेटियों को पढ़ने व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, इस मौके पर समाज सेविका व कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा प्रमिला सिंह ने कहा कि विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम राजपूत ने अपने पिछले जिला पंचायत कार्यकाल में क्षेत्र के तमाम विकास कार्य कराए, जिससे संतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशन में जिला समाजवादी पार्टी ने उन्हें इस बार भी पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी बनाया है उन्होंने कहा कि वह पिछले कार्यकाल के छूटे हुए विकास कार्य इस कार्यकाल में पूरे कराने की मंशा से चुनाव लड़ रही हैं, इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या व जिला पंचायत सदस्य नीलम राजपूत ने बताया कि उनके पति एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र राजपूत को राजनीतिक विद्वेष की भावना से जिला बदर कराया गया है उनका कोई अपराधिक इतिहास नहीं है न ही वे झगड़ों विवादों से वास्ता रखते हैं, उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता देगी उन्होंने बताया कि क्षेत्र के समस्त संभ्रांत जन अच्छी तरीके से जानते हैं कि उनके पति हमेशा समाजसेवी शैक्षिक और विकास संबंधी कार्यों के लिए सक्रिय रहते हैं उन्होंने कभी भी किसी से विवाद या झगड़ा नहीं किया और समाज की एकता व विकास के लिए कार्य किया, नीलम राजपूत ने कहा कि बेवजह जिला बदर किए जाने से उन्हें उनके बच्चों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।।
फ़ोटो
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know