उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:अप्रैल के महीने में पड़ने वाली छुट्टियां बैंक खाताधारकों को परेशान कर सकतीं हैं। इस माह अभी आठ दिन और बैंक बंद रहेंगे। होली और नए वित्तीय सत्र के चलते बैंकों में छुट्टियां रहने से लोगों को परेशानी हुई। एक अप्रैल को बैंकों में छुट्टी रहने से बैंक पहुंचे खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैंक अधिकारियों के मुताबिक दो अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद इस माह में आठ और छुट्टियां पड़ रहीं हैं। चार अप्रैल को रविवार, 10 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार, 11 अप्रैल को रविवार, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, 18 अप्रैल को रविवार, 21 अप्रैल को राम नवमी, 24 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार और 25 अप्रैल को रविवार के चलते छुट्टियां रहेंगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know