उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिबियापुर (औरैया)। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने अपनी पत्नी राधा राजपूत के साथ दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन लगवाई। लाखन सिंह ने वैक्सीन को पूरी तरह से सुरक्षित बताते हुए सभी से इसे लगवाने के लिए कहा।सीएचसी दिबियापुर में पहुंचे दिबियापुर विधायक एवं कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं उनकी पत्नी राधा को सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव की देख रेख में टीका लगाया गया। उन्होंने वैक्सीन को पूरी तरह से सुरक्षित बताया। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य के लिए सतर्क हैं। इसी के चलते गुरुवार से शुरू हुए तीसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है।आह्वान किया कि कोविड 19 अभी समाप्त नहीं हुआ है। संक्रमण बढ़ने की आशंका है। इसलिए सभी को गाइड लाइन के अनुरूप सभी सावधानियां बरतनी चाहिए।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know