चुनाव की होड़ में कोरोना को भूले लोग स्टेट बैंक में चालान को लेकर उमड़ी भीड़।
रिपोर्ट सौरभ त्यागी जालौन
जालौन
कोरोना की इस स्टेज में पूरे देश में हाहाकार मचा दी है लेकिन चुनाव के चक्कर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को नजरअंदाज कर एकजुट भीड़ में दिखाई दे रहे है। जहां एक ओर शासन और प्रशासन कोरोना को लेकर गाइड लाइन का पालन करवाने में व्यस्त है। वहीं कुछ लापरवाह लोग भीड़ एकत्रित कर कोरोना को दावत देते नजर आ रहे है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद सड़कों पर उतर कर लोगों से मास्क लगवाने की और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील कर रहे हैं वही जनपद जालौन के जालौन में स्टेट बैंक पर लगी भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोरोना खत्म हो गया हो। इस तरह से भीड़ का होना किसकी लापरवाही की तरफ इशारा कर रहा है या तो बैंक प्रशासन की लापरवाही है या प्रशासन की। चुनाव के चालान जमा करने की होड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना की स्थिति को नजरअंदाज कर सारी हदें पार कर दी ऐसे में यह चिंता का विषय है कोरोना जनपद में कितना विकराल रूप ले सकता है। शासन प्रशासन की जनता से बार-बार अपील है कि मास्क लगाकर घरों से निकले और दूरी बनाकर रखें जिससे कोरोना महामारी से बचा जा सके।


إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know