Top News

टीम योगी सपोर्टर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप बाथम व राष्ट्रीय संगठन मंत्री उमाकांत पांडेय का लखनऊ में जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
■टीम योगी सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से लादा

■लोकप्रिय योगी सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई--अनूप बाथम

लखनऊ:टीम योगी सपोर्टर संघ के प्रदेश अध्यक्ष  अनूप बाथम व राष्ट्रीय संगठन मंत्री उमाकांत पांडेय का लखनऊ में साथी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया,इस मौके पर टीम योगी सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।।
हजरतगंज में आयोजित कार्यक्रम में टीम योगी सपोर्टर संघ के लखनऊ जिलाध्यक्ष संजय चौहान,जिलाउपाध्यक्ष दीपक चौहान ,जिला मंत्री देवेंद्र राजपूत की अगुआई में सैकड़ों युवाओं ने दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत किया,इस मौके पर  प्रदेश अध्यक्ष अनूप बाथम ने कहा कि हमारी टीम का दावा है 2022 में फिर योगी सरकार प्रदेश में कामयाबी का झंडा बुलंद करेगी,अनूप बाथम ने कहा कि लोकप्रिय योगी सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है,अनूप बाथम बोले की मैं हर उस जिले में अनाथ गौशाला केंद्र खोलेंगे जहां पर हमारी गाय माता को आवारा जानवर कहा जाता है, अनूप बाथम कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के बहुत खास हैं,वे भाजपा जिला प्रभारी रह चुके हैं, अनूप बाथम ने 2014 में टीम योगी सपोर्टर संघ का संगठन बनाया था,आज उत्तर प्रदेश में 90 हजार से ज्यादा युवा वर्ग जुड़ा हुआ है,उन्होंने  टीम में जुड़ने के लिए व पद लेने के लिए एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने