Top News

बेला पुलिस ने लूट में वांछित ₹20,000 के शातिर इनामियां को दबोचकर जेल भेजा

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
■ लूट का माल व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

औरैया:पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि अनूप कंजड पुत्र पप्पू कंजड निवासी तमौली मन्दिर कस्बा व थाना तिर्वा जिला कन्नौज हाल पता ग्राम कीरतपुर थाना बिधूना जिला औऱैया को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल बरामद किया गया,गिरफ्तार अभियुक्त ने दिनांक 27/11/2020 को सोवरन सिंह पाल निवासी गङरियापुर्वा कन्नौज जो अपनी बहन को छोङने दिबियापुर जा रहे थे जिन्हे थाना बेला क्षेत्र के अन्तर्गत कैथावा मोङ पर 03 मोटर साइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा रोककर लूट की गयी थी जिसमें अभियुक्तों ने महिला के पहने हुये सोने चांदी के जेवरात व 7000-/ रुपये व एक मोबाइल कीपैड नोकिया लूटे गये थे,इस संबंध में थाना बेला में मु0अ0सं0 322/2020 धारा 392 आईपीसी पंजीकृत किया गया था।उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया अपर्णा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिधूना  मुकेश प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। जिसके अनुपालन में घटना को अंजाम देने में अभियुक्तगण 1-अनूप कंजड पुत्र पप्पू कंजड निवासी तमौली मन्दिर कस्बा व थाना तिर्वा जिला कन्नौज हाल पता ग्राम कीरतपुर थाना विधूना जिला औऱैया उम्र करीव 25 वर्ष 2.धर्मेन्द्र पुत्र रामनारायन निवासी मक्का का पुर्वा थाना शिवराजपुर जिला कानपुर नगर, 3.सनी पुत्र मुन्नू कंजड निवासी कीरतपुर थाना बिधूना जिला औऱैया प्रकाश में आये जिनकी गिरफ्तारी हेतु जाल विछाया गया,विगत समय 20.50 बजे मुखबिर की सूचना पर पुर्वा पुने की बम्बी की पुलिया पर पुलिस टीम द्वरा अभियुक्तगणों की घेराबन्दी की गई जिसमें दो अभियुक्तगण भागने में सफल रहे तथा मौके से एक अभियुक्त अनूप कंजड पुत्र पप्पू कंजड निवासी तमौली मन्दिर कस्बा व थाना तिर्वा जिला कन्नौज हाल पता ग्राम कीरतपुर थाना विधूना जिला औऱैया जिसके कब्जे से दिनांक 27.011.2020 की घटना से सम्वन्धित लूटा गया माल चांदी की जेवरात एक जोङी पायल व एक हाफ पेटी व एक मोवाईल कीपैड नोकियां काला रंग व एक अदद देशी तमन्चा 315 वोर व एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुये। गिरफ्तार अभियुक्त थाना हाजा से मु0अ0सं0 314/2020 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट थाना बेला जिला औरैया से वांछित था जिसमें गिरफ्तारी हेतु 20000-/ रुपये पुरुष्कार घोषित था अभियुक्त गिरफ्तारी के दौरान उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किये गये पुलिस बाल-बाल बची, जिसके सम्बन्ध में थाना बेला पर मु0अ0सं0 100/2021 धारा 307 IPC व मु0अ0सं0 101/2021 धारा 3/25   शस्त्र अधिनियम  थाना हाजा पर पंजीकृत किया गया, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भागे अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र रामनारायन निवासी मक्का का पुर्वा थाना शिवराजपुर जिला कानपुर नगर, सनी पुत्र मुन्नू कंजड निवासी कीरतपुर थाना विधूना जिला औऱैया की तलाश में दबिश दी जा रही है,गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली थाना बेला पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना बेला  पप्पू सिंह,0उ0नि0 रामखिलाङी, विनोद , संजीव यादव,हे0का0 425 अमित कुमार, 417 रामशरण,का0 1361 नकुल व का0 69 आशीष गौतम शामिल थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने