उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
इटावा:जनपद में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला बार एसोसिएशन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी व उनके द्वारा तत्वाधान बालाजी धर्माथ नेत्र केयर सेंटर की ओर से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर व सामान्य रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारीगण व लिपिक अन्य कर्मचारियों ने स्वास्थ्य शिविर में आकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट जज उमेश चंद्र शर्मा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनएस तोमर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनएस तोमर ने बताया कि 20 व 21 अप्रैल को जनपद में सभी वकील व न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारियों का कोविड-19 टीकाकरण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं 45 वर्ष से अधिक के सभी अधिवक्ता व कर्मचारी और अधिकारी गण टीकाकरण अवश्य करवाएं।
रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर केके सक्सेना ने बताया हम निरंतर प्रयास करते हैं समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं व नेत्र परीक्षण कराकर जनमानस तक यह स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग की तरफ डॉ नीलिमा राजपूत डॉ यतेंद्र राजपूत डिप्टी सीएमओ व उनकी टीम ने अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारी व लिपिक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ एसके दुबे आई सर्जन व उनकी टीम के द्वारा सभी का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में कोविड-जांच करने के लिए भी कोविड डेक्स बनाई गई जिसमें कोविड एंटीजन व आरटी पीसीआर जांच भी कराई गई।
शिविर में हुआ निशुल्क परीक्षण
110 लोगों ने ने कराई शुगर जांच व 140लोगों ने ब्लड प्रेशर ,150 लोगों ने ऑक्सीजन लेवल की जांच कराई ,175 लोग लोगों ने सामान्य रोग का निशुल्क उपचार डॉ नीलमा राजपूत व डॉ यतेंद्र राजपूत द्वारा किया गया।
कोविड जांच
61 लोगों ने एंटीजन टेस्ट कराया
50 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई।
इन जांचों में एक कोविड +भी पाया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा एंबुलेंस से 45 वर्ष से अधिक उम्र के 10 अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित कर जिला अस्पताल ले जाकर कोविड टीकाकरण भी कराया गया।
नेत्र परीक्षण
लगभग 200 लोगों का डॉ एस.के दुबे व उनकी टीम द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। सभी को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई। नेत्र शिविर व स्वास्थ्य शिविर में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल कुमार गौर महामंत्री देवेंद्र पाल सिंह , प्रवक्ता राम शरण सिंह और रेड क्रॉस सोसाइटी इटावा के विजय शंकर वर्मा कोषाध्यक्ष, वालंटियर एच आर मित्तल कोऑर्डिनेटर ब्लड डोनेशन, हरि शंकर पटेल कोऑर्डिनेटर स्वास्थ्य समिति,जितेंद्र कुमार मनोज तिवारी, राजेश वर्मा ,अभय, का पूर्ण सहयोग रहा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know