उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला
में 45 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला के डॉ. सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि कोविड-19 के अंतर्गत सरकार की मंशा के अनुसार हम लोग स्टाफ सहित वैक्सीनेशन मैं तत्पर हैं कोरोना का संकट अभी टला नहीं है सभी को सामाजिक दूरी बनाकर रखना चाहिए तथा मास्क का प्रयोग करना चाहिए, अगर किसी को बुखार व खांसी जैसी बीमारियां है तो हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में आकर के अपनी जांच फ्री में करवा सकते हैं अभी तक सीनियर सिटीजन लोगों के ही टीके लग रहे थे लेकिन अब सरकार की मंशा के अनुसार 45 वर्ष अथवा उससे अधिक के महिला पुरुषों के टीके के लग रहे हैं आज करीब 80 महिला व पुरुषों ने वैक्सीन के टीके लगवाए, इस मौके पर ग्रामीणोँ ने बताया कि भारत में बनी वैक्सीन सफल है और सरकार ने इस भयंकर महामारी के बचाव के लिए जो वैक्सीन बनवाई है, उसके लिए हम लोग सरकार के बहुत ही आभारी हैं इस मौके पर डॉक्टर सिद्धार्थ कुमार,डॉ श्याम नरेश दुवे,डॉ राजीव पाल, डॉ घनश्याम आरती, कुमारी सिया,संजय यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों आशा बहुओं ने इसमें अपना पूरा योगदान दिया,इस मौके पर शिक्षक महेश चंद, नरेंद्र, रामबेटी, कुंवर सिंह, रजिया, नंदकिशोर, आदि ने वैक्सीन लगवाई, महिला व पुरुषों ने बताया वैक्सीन लगने के बाद मुझे किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हुई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know