उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
■विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए समर्पित रहूँगी-मिथिलेश कुमारी पाल
औरैया:जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक मदन पाल सिंह के आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को श्री शिव इंटर कॉलेज याकूबपुर की वरिष्ठ अध्यापिका मिथलेश कुमारी पाल ने धूमधाम से प्रधानाचार्या पद का कार्यभार ग्रहणकिया।। विगत दिवस दिनांक 31 मार्च 2021 को कॉलेज के निवर्तमान प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र वाजपेयी 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए थे,तदोपरांत उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया के आदेशों के अनुपालन में कालेज की वरिष्ठ शिक्षिका मिथलेश कुमारी पाल को प्रधानाचार्य पद का कार्यभार सौंप दिया।इस मौके पर विद्यालय परिवार के जगरूप प्रसाद वर्मा,सुभाष चंद्र वर्मा,कौशल राजपूत,धर्मेंद्र सिंह,रामौतार वर्मा के अलावा अमित पाल ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ने मिथलेश कुमारी पाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया,इस मौके पर शिक्षक राकेश कुमार,देवांशु श्रीवास्तव, अनिल राजपूत सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know