उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया। कोरोना की दूसरी लहर जिले में हावी होती नजर आ रही है। सोमवार को जिले में 21 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ एक्टिव केस 83 हो गए हैं।सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही लापरवाही अब भारी पड़ती नजर आ रही है। सोमवार को शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में दो, सदर ब्लॉक के गांव जनेतपुर में एक, ब्लॉक रोड अजीतमल में एक, गेलगांव दिबियापुर में आठ, सरांय बाजार अछल्दा में एक, अछल्दा ब्लॉक का गांव सरांय खाती में एक, बिधूना कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर में एक, सहार ब्लॉक के गांव गोपालपुर में दो, ऐरवाकटरा ब्लॉक के गांव कुदरकोट में एक संक्रमित मिला है।इसके साथ ही जिले में इटावा निवासी दो और कानपुर निवासी एक व्यक्ति कोराना संक्रमित मिला है।
चार संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीती है। एक्टिव हॉटस्पॉट 26 हैं। होम आइसोलेशन में 75 संक्रमित हैं। अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में दो, ग्लोब हॉस्पिटल लखनऊ में एक, जीएसवीएम कानपुर में दो, रामा मेडिकल कानपुर में एक, रिम्स सैफई इटावा में एक गंभीर संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया है। बताया कि स्वास्थ्य टीमों में जिले में कुल 1614 सैंपल लिए हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know