उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(दिबियापुर):भाग्य नगर ब्लॉक के कस्बा दिबियापुर के बेला रोड पर एक सप्ताह से चल रही श्री मद भागवत कथा के समापन के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भगतो ने प्रसाद पाया।सबसे पहले कन्याओ व साधुओ को विधि विधान के साथ भोजन कराया गया। भंडारा दोपहर के दो बजे आरम्भ हुआ। और रात ग्यारह बजे तक चलता रहा। जिसमे आस पास के गाँव, के लोग जैसे ग्राम उमरी ,ढिकियापुर ,गढ़े का पुरवा,अवावर, असेनी,गपकापुर, ककराही, आदि दर्जनों गावों से आकर हजारो भक्तो ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।भागवत पंडाल में लोगो के बैठने की उचित ब्यवस्था की गई थी। ताकि किसी भक्त को प्रसाद पाने में कोई परेशानी न हो। सभी भक्तों को भगवान का प्रसाद मिल सके।प्रसाद परोसने मे युवाओं स्व लेकर बूढ़े बुजुर्ग लोगो का बहुत सहयोग रहा। मालूम हो कि ग्राम दिबियापुर नगर के मोहल्ला पंडित दीनदयाल नगर में भागवत कथा का आयोजन छोटे राजपूत जी के यहाँ पर किया गया था।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know