उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशनिर्देशों के अनुसार, आज लंबे समय के बाद स्कूल पुन: स्कूल खुलने पर, प्राथमिक विद्यालय खुलने पर शिक्षकों ने नन्हें-मुन्हें छात्रों को प्यार से हाथों हाथ लेकर उन्हें उपहार दिए,इस अवसर पर
शिक्षकों से उपहार पाकर छात्र फूले नहीं समाये ।
करीब एक साल का कोविड-19 का आपातकाल काटकर शासन के निर्देश पर विद्यालय खुलने पर सोमवार को छात्र विद्यालय पंहुचे,इस यादगार अवसर पर प्राथमिक विद्यालय पूर्वा हृदय सहार औरैया में, प्रधानाध्यापक लालाराम की अगुआई में सहायक अध्यापक उपासना राजपूत, कविता सिंह राणा,एवं साधना राणा ने मिलकर बच्चों का भव्य स्वागत किया, एवम् बच्चो को कोरोना महामारी से बचाव के तरीके जैसे मास्क एवम् हैंड सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करने के बारे में बताया व उन्हें उपहार दिए,उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रथम सप्ताह को शून्य सप्ताह घोषित किया गया है जिसके तहत बच्चों को विद्यालय के वातावरण से सामंजस्य स्थापित करने एवं स्कूल के प्रति मन में विद्यमान भय को दूर करने हेतु, खेलकूद एवं कविता कहानियों के माध्यम से बच्चो को सहज बनाने का प्रयास किया गया,विद्यालय के प्रथम दिन शिक्षकों द्वारा मिले अपार स्नेह से नन्हें-मुन्हें बच्चे फूले नहीं समाये, उधर छात्रों के अभिवाबक भी खुश नजर आए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know