उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता हरदेश कुमार
फरीदावाद:राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, देव मानव सेवा ट्रस्ट व केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने आज दिनांक 11-03-2021 वीरवार को महाशिवरात्रि के शुभ पर्व पर एक जरूरतमन्द महिला ममता जो कि एक घरों में झाडूपोछे का काम करती है, को सिलाई मशीन भेंट की। दीपा जी ने अम्बिका शर्मा जी को कहा कि यह महिला काफी तंग हालात में रह रही है और इसके पास कोई रोजगार भी नही है। अम्बिका शर्मा जी ने इस महिला को सिलाई मशीन भेंट की ताकि ये महिला अपने हुनर का इस्तेमाल करते हुए अपनी आजीविका ठीक से कर सके ओर इसकी आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। इस जरूरतमंद महिला ने हमे आश्वाशन दिलाया कि वह अपनी आजीविका के साथ साथ कुछ गरीब बेटियो को निशुल्क सिलाई की ट्रेनिंग भी देगी। अम्बिका शर्मा जी के साथ एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी, राहुल बैसला जी, दीपा सहदेव जी, रमन सिंह जी भी इस कार्य मे शामिल हुए व अपनी खुशी जाहिर की की यह महिला अब मेहनत करके अपनी आजीविका ठीक से कर सकेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know