Top News

औरैया तिलक नगर में परचून की दुकान में आग लगने से हुआ लाखो का नुकसान

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:मोहल्ला तिलक नगर में बुधवार की देर रात परचून की दुकान में आग लगने से लगभग डेढ़ लाख का सामान जल गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आग लगने के कारणों को पता नहीं चल सका है।
तिलक नगर निवासी दुकान संचालक गीता देवी ने बताया कि मकान के बाहरी हिस्से में एक परचून की दुकान है। पिछले दिनों नातिन की तबीयत खराब होने से वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इलाज कराने सैफई गई हुईं थीं।घर में सिर्फ पुत्र सौरभ पोरवाल था। बुधवार की देर रात लगभग दो बजे अचानक से दुकान से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने सौरभ को इसकी जानकारी दी।सौरभ ने तुरंत दुकान का शटर खोलकर देखा तो अंदर रखा सारा सामान जल रहा था। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही आसपास के लोग घरों में लगे सबमर्सिबल की मदद से आग बुझाई।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग बुझ गई। गुरुवार की सुबह घर लौटी गीता देवी ने बताया कि अपनी आंखों की इलाज के लिए एक सप्ताह पहले ही 20 हजार रुपये बैंक से निकाले थे।यही नहीं दुकान में सोने की दो अंगुठियां भी रखीं थीं। सभी राख हो गई। बताया कि आग से लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने