उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:जिले में भाजपा के दिबियापुर मंडल उपाध्यक्ष सौरभ राजपूत के घर पर लगी आग से झुलसे माता-पिता एवं बहन के साथ पांच लोगों में से मां और एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सैफई में इलाज चल रहा था। गत 7 मार्च रविवार की देर शाम करीब सवा 9 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास शास्त्री नगर वार्ड में रहने वाले भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सौरभ राजपूत के घर पर अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई थी।तेज धमाका होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। एम्बुलेंस और थाना पुलिस को सूचना दी गई। एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से झुलसे सौरभ राजपूत के पिता सुरेश राजपूत पुत्र बुद्धा लाल, मां मंजू देवी, बहन खुशबू के साथ किरायेदार सीमा देवी पत्नी रामचंद्र शुक्ला एवं अवनीश पुत्र रामचंद्र को दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया था। शनिवार रात मंजू देवी और किराएदार सीमा देवी ने उपचार के दौरान सैफई में दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार सिलिंडर लीकेज के कारण लगी आग से सभी झुलसे थे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know