विधानसभा अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ:*
*विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/बालिकाओं को मिला सम्मान:*
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21संवाददाता रोहित सविता उन्नाव.।विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं/बालिकाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं, बेटियां देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे देश की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निराला प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मास्क बनाया जिससे कोरोना के संक्रमण से बचाव के साथ ही उनको रोजगार भी उपलब्ध हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित किया गया। इस मौके पर
जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 52 महिलाओं को अध्यक्ष विधानसभा ने प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।जनपद की दो महिला अधिकारियों सुश्री रोचना श्रीवास्तव उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र एवं श्रीमती रेनू यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनपद की 13 नवजात बालिकाओं के माता-पिता को बेबी केयर किट व कन्या गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों के मध्य आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
इस मौके पर विधायक सफीपुर बंबा लाल दिवाकर, विधायक पुरवा अनिल सिंह,जिलाधिकारी
रवींद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति ने भी बिचार ब्यक्त किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know