Top News

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बेला में लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला,उपचार कराने उमड़ा मरीजों का रैला

 उत्तर प्रदेश न्यूज21 घनश्याम सिंह
औरैया:जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेला में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर  मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया।मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आधा सैकडा से अधिक गर्भवती एवं अन्य विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोगों की जांच एवं उपचार किया गया,10 लोगों की कोरोना जांच की गयी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी,मेला का निरीक्षण करने आये डॉ शलभ मोहन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी  एवं अनीस अंसारी डीपीएम ने  व्यव्यस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सा कर्मियों की पीठ थपथपाई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए,  उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से 24 मार्च तक किसी भी जन सेवा केंद्र पर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है इस अवसर पर डा सिद्धार्थ कुमार, डा श्याम नरेश दुबे,  डॉ राजीव पाल फार्मेसिस्ट, श्वेता गुप्ता सी एच ओ, प्रभात अवस्थी, विवेक पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह एल टी, आरती, सिया  गौतम ए एन एम  , संजय यादव समेत सभी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
                      

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने