Top News

जिलाधिकारी ने प्राचीन शक्तिपीठ पहुंचकर किया पूजन अर्चना

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

■महामाई मंदिर तक जाने वाले संपर्क मार्ग  जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा कराएंगे कायाकल्प

औरैया:जिले में स्थित प्राचीन देवकली मंदिर एवं मां मंगला काली मंदिर की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए ट्रस्ट का गठन करने के बाद  जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा दिबियापुर क्षेत्र के गांव गहेसर के पास स्थित प्राचीन देवी शक्तिपीठ महामाई मंदिर पहुंचे। तमाम अव्यवस्थाओं से रूबरू हुए जिलाधिकारी ने मंदिर की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। दिबियापुर से रामगढ़ रोड पर गहेसर में स्थित प्राचीन महामाई मंदिर का जिक्र आल्हा खंड काव्य में मिलता है। यहां नवरात्र के मौके पर वर्ष में दो बार मेला लगता है यूं तो वर्ष भर यहां श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहता है।पिछले कई सालों से मंदिर को जाने वाला प्रमुख मार्ग अत्यधिक जीर्ण शीर्ण हो जाने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी असुविधा होती है।बता दें पिछले सप्ताह भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या के निदान के अनुरोध किया था जिसको संज्ञान में लेते हुए  जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा अचानक महामाई मंदिर पहुंचे। मां के दरबार में पूजन अर्चन के साथ उन्होंने मंदिर की व्यवस्था में व्यापक सुधार के संकेत दिए। मंदिर के टूटे-फूटे मार्ग को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। जिला पंचायत से महामाई मंदिर तक जाने वाले संपर्क मार्ग का जल्द निर्माण कराया जाएगा मंदिर परिसर में बैठने के लिए बैंच व छाया के लिए शैड लगाए जाने के साथ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने