उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया (रामगढ़):ग्राम पुरवा देवी में स्वामी ब्रह्मानंद फाउंडेशन दिबियापुर औरैया उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित वीरांगना अवंती बाई लोधी के 163 वे बलिदान दिवस समारोह व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के संरक्षक श्री ओम प्रकाश राजपूत पूर्व प्रधानाचार्य ने की फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रामकिशन राजपूत पूर्व फौजी ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान की पूरी गाथा समाज के लोगों को बताई ।इसके अलावा समाज में शिक्षा का क्या प्रभाव होता है। कार्यक्रम में पधारे छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्री कृष्ण राजपूत प्रदेश सचिव, हिमांशु /केशव राजपूत लक्ष्य मीडिया प्रभारी, रूस्तम राजपूत, विश्व नाथ राजपूत,अनुराग राजपूत, अजय राजपूत, अवतल राजपूत, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know