उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
■दंगल का शुभारंभ मुकेश कुमार दिवाकर(मनोज भैया)और विश्वनाथ यादव दंगल अध्यक्ष ने फीता काटकर किया
औरैया:ग्रामीण प्रतिभाओं को खेलों के प्रति बढ़ावा देने और युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए प्रख्यात युवा समाजसेवी व दंगल अध्यक्ष विश्वनाथ यादव द्वारा द्वितीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में देश विदेश से आये पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया, मुकेश कुमार दिवाकर(मनोज भैया)और विश्वनाथ यादव ने फीता काटकर दंगल का उद्घाटन करते हुए कहा कि दंगल देश के पहलवानों का गौरव होते हैं। इसमें कुश्ती व कबड्डी खेलने वाले युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में देश की बेटियां भी कम नही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने का मुख्य कारण युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करना है।दंगल की सबसे रोमांचक कुश्ती नेपाल से आये अमित थापा और राजस्थान से आये वीरेंद्र के बीच रही।जिसमे नेपाल के अमित थापा ने वीरेंद्र को दी पटखनी।पहलवानों में बुंदेलखंड केसरी बालमुकुंद यादव,उत्तर प्रदेश केसरी कल्लू उर्फ अभिनायक,बजरंगी अयोध्या,रवि इलाहाबाद,लोटन आगरा,अंकित झांसी,श्यामवीर झांसी,शोभित कानपुर देहात,भूपेंद्र उन्नाव,सुशील कन्नौज सहित कई पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए।करीब पांच घंटे तक पहलवानों के करतब देखकर जमकर लुत्फ उठाया। दंगल के विजेता पहलवानों को अध्यक्ष की ओर से घोषित पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुकेश कुमार दिवाकर,पंकज कठेरिया प्रधान सौन्थरा,अटेवा जिलाध्यक्ष अमन यादव,आशुतोष शुक्ला, हरभान सिंह राजपूत,के के यादव, आदि मौजूद थे।उन्होंने कहा कि दंगल देश के पहलवानों का गौरव होते हैं। इसमें कुश्ती व कबड्डी खेलने वाले युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में देश की बेटियां भी कम नही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने का मुख्य कारण युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करना है।दंगल की सबसे रोमांचक कुश्ती नेपाल से आये अमित थापा और राजस्थान से आये वीरेंद्र के बीच रही।जिसमे नेपाल के अमित थापा ने वीरेंद्र को दी पटखनी।पहलवानों में बुंदेलखंड केसरी बालमुकुंद यादव,उत्तर प्रदेश केसरी कल्लू उर्फ अभिनायक,बजरंगी अयोध्या,रवि इलाहाबाद,लोटन आगरा,अंकित झांसी,श्यामवीर झांसी,शोभित कानपुर देहात,भूपेंद्र उन्नाव,सुशील कन्नौज सहित कई पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए।करीब पांच घंटे तक पहलवानों के करतब देखकर जमकर लुत्फ उठाया। दंगल के विजेता पहलवानों को अध्यक्ष की ओर से घोषित पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुकेश कुमार दिवाकर,पंकज कठेरिया प्रधान सौन्थरा,अटेवा जिलाध्यक्ष अमन यादव,आशुतोष शुक्ला, हरभान सिंह राजपूत,के के यादव,शिक्षक देवांशु आदि मौजूद थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know