Top News

अरविंदो सोसाइटी के तत्वाधान में औरैया जिले के 25 इनोवेटर्स को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी औरैया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:राज्य परियोजना महानिदेशक विजय किरन आनंद एवं जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के निर्देशन में श्री अरबिंदो सोसायटी के तत्वाधान में कोऑर्डिनेटर सैयद अख्तर एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी औरैया  चंदना राम इकबाल यादव द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार लैब जीजीआईसी दिबियापुर मैं औरैया जिले के 25 इन्नोवेटर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार शिक्षा पद्धति के आधार पर विभिन्न प्रकार की शिक्षण सहायक सामग्री की सहायता से बच्चों को  पठन-पाठन में रुचि उत्पन्न करने हेतु श्री अरविंदो सोसाइटी द्वारा ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से बेसिक शिक्षा के जगत में मॉड्यूल के माध्यम से विभिन्न नवाचारों से युक्त शैक्षणिक सामग्री प्रदान की जा राही है।
जिले के 25 नवाचारी शिक्षकों  एसआरजी अलका यादव,सुचिता राठौर ,ए आर पी अपर्णा पाल, सुबोध कुमार बौद्ध,प्र.अध्यापक राधा यादव ,स. अ.अर्चना तोमर ,प्र.अ.अनीता राजपूत, सहायक अध्यापक अमर सिंह, निशलेश , मोहिनी ,दीपाली अग्रवाल,अर्चना ,सुनीलदत्त,विदुषी, निशा शुक्ला,   ,भूमिका त्रिपाठी ,सीमा पाल, शक्ति ,प्रीति यादव ,प्रदीप गुप्ता को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया चंदना  राम इकवाल यादव द्वारा प्रस्सति पत्र प्रदान कर सम्मनित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगले चरण में नवाचारी शिक्षकों की संख्या में बृद्धि की जाए उन्हें भी इस हेतु प्रेरित किया जाए। इन सभी के द्वारा शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार पद्धति पर आधारित विभिन्न क्षेत्रों में रुचि पैदा करने हेतु नवाचार  युक्त टी एल एम बनाये गए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदनाराम इकवाल यादव ने कहा कि सभी शिक्षक अपने शिक्षण कार्य को पूर्ण आत्मीयता के साथ करें इसको नौकरी न समझें। बच्चों में विद्यालय एवम पठन-पाठन हेतु रुचि पैदा करें।
 जिला  समन्वयक सुनीता पांडेय ने कहा सभी नवाचारी शिक्षक शेष 8 मॉड्यूल को वेबीनार के माध्यम से अवश्य अटेंड करें ।एवम श्री अरबिंदो सोसायटी के द्वारा शिक्षा में नवाचार पद्धति पर आधारित विभिन्न मॉड्यूल की प्रशंसा की। एवम कहा कि सभी मॉड्यूल  बेसिक शिक्षा में बहुत ही कारगर सिद्ध हो रहे हैं।एस आर जी अलका यादव  ने सभी साथियों  को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाइयां दी और सभी से अनुरोध किया कि ये नवाचार अधिक से अधिक शेयर करें जिससे कि बाकी सभी शिक्षक भी प्रभावित होंगे और इसका क्रियान्वयन अपने अपने विद्यालयों में करेंगे। सकारात्मक सोच के साथ बेसिक के बच्चों के साथ भवनात्मक रिस्ता जोड़ते हुए शिक्षण कार्य करने की अपील की। अलका यादव ने लगभग  सभी शिक्षकों के विद्यालयों का भ्रमण के द्वरान पाई गई नवाचारों की प्रशंशा की।
श्री अरबिंदो सोसायटी के कोऑर्डिनेटर सैयद अख्तर ने जिले के सभी नवाचारी शिक्षकों एवं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विशेष अतिथि  सुनीता पांडे जिला समन्वयक प्रशिक्षण एवं  शांति यादव  एवम एस आर जी अलका यादव को सहयोग हेतु, प्रोग्राम में शिरकत करने हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया।साथ ही राष्ट्रीय अविष्कार लेब इंचार्ज यूनिसेड अनुराग पांडेय जी,लैब कोर्डिनेटर ध्रुव ,रचना पाल एवम अभिषेक मिश्र को मुख्य अतिथि के साथ श्री अरविंदो सोसाइटी के कोर्डिनेटर सैयद अक्खतर जी द्वारा श्री अरविंदो सोसाइटी का मोमेंटो सप्रेम भेंट किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم